8 जून 2020 करेंट अफेयर्स।
1. प्रसूता मृत्यु दर कम करने से जुड़े मुद्दों पर विचार के लिए कार्य बल का गठन.- महिला और बाल विकास मंत्रालय ने मातृत्व आयु, प्रसूता मृत्यु दर घटाने और पोषण का स्तर सुधारने जैसे मुद्दों पर विचार के लिए एक कार्यबल का गठन किया है. सामाजिक कार्यकर्ता जया जेटली की अध्यक्षता में यह कार्यबल 31 जुलाई तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगा.
- कार्यबल इन विषयों से जुड़े मौजुदा कानूनों में आवश्यकता के हिसाब से संशोधनों की सिफारिश करेगा और इन्हें समयबद्ध तरीके से लागू करने के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना भी तैयार करेगा.
2. विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया गया -7 जून.
- प्रत्येक वर्ष 7 जून को पूरे विश्व में प्रथम विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस' (World Food Safety Day) मनाया जाता है.
- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2018 में खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के सहयोग से विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाये जाने की घोषणा की थी.
- पहला विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 7 जून 2019 को मनाया गया था.
3. गले से लार का नमूना लेने के लिए स्वदेशी उपकरण नेसोफारिनजियल विकसित.
- पुणे की राष्ट्रीय रसायन प्रयोगशाला ने कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों के गले से लार का नमूना लेने के लिए एक स्वदेशी उपकरण नेसोफारिनजियल विकसित किया है.
- यह एक बेलनाकार प्लास्टिक की छड़ी है जिसके ऊपर एक ब्रश लगा है.
- वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद के तहत यह प्रयोगशाला एक दिन में एक लाख नेसोफारिनजियल निर्मित करेगी.
4. कर्नाटक सरकार ने लॉन्च किया मेघसंदेश ऐप.
- कर्नाटक सरकार ने “मेघसंदेश" ऐप लॉन्च किया है.
- यह वास्तविक समय की जानकारी के साथ-साथ बेंगलुरु में बारिश, बाढ़ और तूफान के अलर्ट पर पूर्वानुमान प्रदान करेगा.
- ऐप को कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र के साथ साथ भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) और अन्य के साथ विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विकसित किया गया है.
- कर्नाटक - राजधानी - बेंगलुरु, मुख्यमंत्री - बी. एस. येदुरप्पा, राज्यपाल - वजुभाई बाला
5. बॉलीवुड निर्माता अनिल सूरी का निधन.
- राज कुमार-रेखा स्टारर कर्मयोगी और राज तिलक जैसी फिल्मों का निर्माण करने वाले बॉलीवुड निर्माता अनिल सूरी, का जून 2020 में कोरोनोवायरस के कारण निधन हो गया.
- अनिल के भाई, फिल्म निर्माता राजीव सूरी ने कहा कि उन्हें शुरू में बुखार था, लेकिन अगले दिन सांस फूलने से उनकी हालत बिगड़ गई.
- उन्हें शीर्ष अस्पतालों, लीलावती और हिंदुजा में ले जाया गया, लेकिन दोनों ने बेड देने से मना कर दिया.
6. किरण मजूमदार-शॉ को EY वर्ल्ड एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2020 पुरस्कार.
- बायोकॉन लिमिटेड ने घोषणा की कि उसकी कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार-शॉ को EY वर्ल्ड एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2020 (WEOY) का नाम दिया गया है. उन्हें 41 देशों और क्षेत्रों के 46 EOY देश पुरस्कार विजेताओं की एक विशिष्ट सूची में से उपाधि से सम्मानित किया गया है.
- पुरस्कार के 20 वर्ष के इतिहास में, मजूमदार-शॉ इसे जीतने वाली भारत से पहली महिला उद्यमी और तीसरी भारतीय हैं.
7. अमेरिका के मशहर जिम्नास्ट कर्ट थामस का निधन.
- विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले अमेरिका के पहले पुरुष जिम्नास्ट कुर्ट थामस का निधन हो गया है.
- वह 64 साल के थे.
- थामस ने 1976 के मांट्रियल ओलंपिक में भाग लेने के बाद 1978 में फ्रांस के स्ट्रासबोर्ग में खेली गयी विश्व चैंपियनशिप में फ्लोर एक्सरसाइज में स्वर्ण पदक जीता था.
8. विश्व तीरंदाजी फील्ड चैंपियनशिप 2022 तक के लिए स्थगित.
- अमेरिका में होने वाले विश्व तीरंदाजी फील्ड चैंपियनशिप (World Archery Field Championships) को कोविड-19 महामारी के कारण 2022 तक के लिए स्थगित कर दिया गया.
- प्रतियोगिता का आयोजन सितंबर 2020 में अमेरिका के यांकटन के NFAA तीरंदाजी केंद्र में होना था.
- WA ने 2021 के व्यस्त कैलेंडर की वजह से 2022 तक के लिए स्थगित करने का फैसला किया.
करेंट अफेयर्स क्विज
1. महिला और बाल विकास मंत्रालय ने किसकी अध्यक्षता में कार्यबल का गठन किया है?A. किरण मजूमदार शॉ
B. जया जेटली
C. मेधा पाटकर
D. मेनका गाँधी
2. विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस कब मनाया जाता है?
A. 05 जून
B. 06 जून
C. 07 जून
D. 08 जून
3. गले से लार का नमूना लेने के लिए किस संसथान ने स्वदेशी उपकरण नेसोफारिनजियल विकसित किया है?
A. राष्ट्रीय रसायन प्रयोगशाला पुणे
B. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन
C. वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद
D. इसरो
4. किस राज्य सरकार ने मेघसंदेश ऐप लॉन्च किया है?
A. ओड़िसा
B. राजस्थान
C. तेलंगाना
D. कर्नाटक
5. किस बॉलीवुड निर्माता का निधन हो गया है?
A. मोहित बघेल
B. खय्याम
C. अनिल सूरी
D. इरफ़ान खान
6. किस भारतीय उद्यमी को EY वर्ल्ड एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2020 पुरस्कार प्रदान किया गया है?
A. सुनील मित्तल
B. कुमार बिड़ला
C. नीता अम्बानी
D. किरण मजूमदार शॉ
7. किस देश के मशहूर जिम्नास्ट कुर्ट थामस का निधन हो गया है?
A. अमेरिका
B. ब्रिटेन
C. जर्मनी
D. फ्रांस
8. विश्व तीरंदाजी फील्ड चैंपियनशिप को कब तक के लिए स्थगित कर दिया गया है?
A. 2021
B. 2022
C. 2023
D. 2024
Answer Key
1. B, 2. C, 3. A, 4. D, 5. C, 6. D, 7. A, 8. B
Post a comment