भारत में कुल कितने राज्य है? (Bharat Me Kitne Rajya Hai)।

भारत में कुल कितने राज्य है?

bharat-me-kitne-rajya-hai-hindi
भारत में कुल कितने राज्य है?

आज हम जानेंगे की भारत में कुल कितने राज्य है।

भारत एक बड़ा देश है। भारत में कुल मिलाकर 28 राज्य एवं 9 केंद्रशासित प्रदेश हैं।
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है।
जबकि जनसंख्या की दृष्टि से उत्तरप्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है।
5 अगस्त 2019 जम्मू कश्मीर को विधानसभा सहित केंद्रशासित प्रदेश का दर्जा मिला। लद्धाख को जम्मू कश्मीर से अलग करके केन्द्रशासित प्रदेश का दर्जा दिया गया।
अब देश में पूर्ण राज्यों की संख्या 29 से घटकर 28 हो गई है जो की पहले 29 थी। और केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या 7 से बढ़कर 9 हो गई है।

भारत के 28 राज्य और राजधानियां

क्र.
राज्य
राजधानी
1.
अरुणाचल प्रदेश
इटानगर
2.
आंध्रप्रदेश
हैदराबाद
3.
गोवा
पणजी
4.
असम
दिसपुर
5.
बिहार
पटना
6.
छत्तीसगढ़
रायपुर
7.
गुजरात
गांधीनगर
8.
हरियाणा
चंडीगढ़
9.
पश्चिम बंगाल
कोलकता
10.
हिमाचल प्रदेश
शिमला, धर्मशाला
11.
कर्नाटक
बंगलुरू
12.
झारखंड
रांची
13.
केरल
तिरूअनंतपुरम
14.
महाराष्ट्र
मुंबई
15.
मिजोरम
ऐजॉल
16.
मध्य प्रदेश
भोपाल
17.
मेघालय
शिलाँग
18.
मणिपुर
इंफाल
19.
नागालैंड
कोहिमा
20.
पंजाब
चंडीगढ़
21.
ओडिशा
भूवनेश्वर
22.
राजस्थान
जयपुर
23.
तमिलनाडू
चेन्नई
24.
सिक्किम
गंगटोक
25.
तेलगांना
अमरावती
26.
त्रिपुरा
अगरतला
27.
उत्तरप्रदेश
लखनऊ
28.
उत्तराखंड
देहरादून

भारत के 9 केंद्र शासित प्रदेश और राजधानियां

1.
अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह
पोर्ट ब्लेयर
2.
चण्डीगढ़
चण्डीगढ़
3.
दादरा और नगर हवेली
सिलवासा
4.
दमन और दीव
दमन
5.
लक्षद्वीप
कवरत्ती
6.
पुडुचेरी
पुडुचेरी
7.
जम्मू-कश्मीर
श्रीनगर (ग्रीष्मकालीन)
जम्मू (शीतकालीन)
8.
लद्दाख
लेह
9.
दिल्ली
दिल्ली
[यह भारत की राजधानी भी है।]

आइए भारत के राज्य और उनकी राजधानी के बारे में जानते हैं और साथ ही कुछ महत्वपूर्ण बाते भी बताएंगे-

1. आंध्रप्रदेश
  • आंध्रप्रदेश भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित राज्य है।
  • क्षेत्र के अनुसार यह भारत का चौथा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से आठवां सबसे बड़ा राज्य है।
  • इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर अमरावती है।
  • ऐतिहासिक रूप से आन्ध्र प्रदेश को "भारत का धान का कटोरा" कहा जाता है। यहां की फसल का 77% से ज़्यादा हिस्सा चावल है। इस राज्य में दो प्रमुख नदियां, गोदावरी और कृष्णा बहती हैं। पुदु्चेरी (पांडीचेरी) राज्य के यानम जिले का छोटा अंतःक्षेत्र (12 वर्ग मील (30 वर्ग कि॰मी॰) इस राज्य के उत्तरी-पूर्व में स्थित गोदावरी डेल्टा में है।

2. अरुणाचल प्रदेश
  • अरुणाचल प्रदेश भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है।
  • अरुणाचल का अर्थ हिन्दी मे "उगते सूर्य का पर्वत" है इस राज्य की राजधानी इटानगर है। और ये देश के उत्तर पूर्वी हिस्से का सबसे बड़ा राज्य है।
  • वर्तमान समय में भारत के अन्य भागों से बहुत से लोग यहाँ आकर आर्थिक और सांस्कृतिक गतिविधियाँ कर रहे।

3. असम
  • सामान्य रूप से माना जाता है कि असम नाम संस्कृत से लिया गया है जिसका शाब्दिक अर्थ है, वो भूमि जो समतल नहीं है।
  • असम की राजधानी पहले शिलॉन्ग थी। लेकिन मेघालय के गठन के पश्चात शिलॉन्ग मेघालय के हिस्से में आ गया।
  • असम के सबसे बड़े शहर गुहावटी के एक सिरे पर बसा नगर है इसे अब असम की राजधानी का दर्जा दिया गया है।

4. बिहार
  • जनसंख्या के हिसाब से देश का सबसे बड़ा शहर है।
  • अंग्रेजों ने 1912 ने बिहार और ओडिशा की राजधानी बनाया था. 1935 में ओडिशा एक अलग राज्य बन गया था। एवं बिहार की राजधानी पटना है।
  • बिहार नाम का प्रादुर्भाव बौद्ध सन्यासियों के ठहरने के स्थान विहार शब्द से हुआ, जिसे विहार के स्थान पर इसके अपभ्रंश रूप बिहार से संबोधित किया जाता है।

5. छत्तीसगढ़
  • किसी समय इस क्षेत्र में 36 गढ़ थे, इसीलिये इसका नाम छत्तीसगढ़ पड़ा।
  • इस राज्य की राजधानी रायपुर है।
  • छत्तीसगढ़ भारत का ऐसा राज्य है जिसे 'महतारी'(मां) का दर्जा दिया गया है।
  • एक संसाधन संपन्न राज्य, यह देश के लिए बिजली और इस्पात का एक स्रोत है, जिसका उत्पादन कुल स्टील का 15% है।
  • छत्तीसगढ़ भारत में सबसे तेजी से विकसित राज्यों में से एक है।

6. गोवा
  • क्षेत्रफल के अनुसार से भारत का सबसे छोटा और जनसंख्या के अनुसार चौथा सबसे छोटा राज्य है।
  • पूरी दुनिया में गोवा अपने सुन्दर समुद्र के किनारों और प्रसिद्ध स्थापत्य के लिये जाना जाता है।
  • भारत को आजादी 1947 में मिल गई थी। लेकिन गोवा को 1961 में मिली।
  • गोवा पुर्तगालियों के कब्जो में था, जिसे भारतीय सेना ने आजाद करवाया था।
  • 1988 में इसे राज्य के रूप में मान्यता दे दी थी और तभी से इसकी राजधानी पणजी है।

7. गुजरात
  • इसकी राजधानी पहले अहमदाबाद थी। लेकिन बाद में गांधी नगर को इसकी राजधानी बना दिया गया। और ये राष्ट्रपिता महात्मा गंधीजी के सम्मान में किया गया था।
  • कच्छ, सौराष्ट्र, काठियावाड, हालार, पांचाल, गोहिलवाड, झालावाड और गुजरात उसके प्रादेशिक सांस्कृतिक अंग हैं। इनकी लोक संस्कृति और साहित्य का अनुबन्ध राजस्थान, सिंध और पंजाब, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के साथ है।

8. हरियाणा
  • हरियाणा उत्तर भारत का एक राज्य है जिसकी राजधानी चण्डीगढ़ है।
  • चंडी देवी के नाम पर इसका नाम चंडीगढ़ नाम रखा गया है। और ये पंजाब की भी राजधानी चंडीगढ़ है।
  • 1948 में भारत पाकिस्तान के बटवारे के बाद भारत के हिस्से में पंजाब की राजधानी घोषित किया गया था।

9. हिमाचल प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश का इतिहास उतना ही प्राचीन है, जितना कि मानव अस्तित्व का अपना इतिहास है।
  • इस बात की सत्यता के प्रमाण हिमाचल प्रदेश के विभिन्न भागों में हुई खुदाई में प्राप्त सामग्रियों से मिलते हैं।
  • प्राचीनकाल में इस प्रदेश के आदि निवासी दास, दस्यु और निषाद के नाम से जाने जाते थे।
  • उन्नीसवीं शताब्दी में रणजीत सिंह ने इस क्षेत्र के अनेक भागों को अपने राज्य में मिला लिया।
  • जब अंग्रेज यहां आए, तो उन्होंने गोरखा लोगों को पराजित करके कुछ राजाओं की रियासतों को अपने साम्राज्य में मिला लिया।
  • जम्मू कश्मीर के बाद ये दूसरा राज्य है जिसकी दो राजधानी है।
  • गर्मियों में इसकी राजधानी शिमला होती है।
  • धर्मशाला तिब्तियन धर्म गुरु दलाई laamcka ग्रह नगर है।

10. झारखंड
  • झारखण्ड के हजारीबाग जिले मे लगभग 5000 साल पुराना गुफा चित्र मिला है।
  • इस राज्य मे ईसा पूर्व 1400 काल के लोहे के औज़ार और मीट्टी के बर्तन के अवशेष मिले हैं।
  • 325 ईसा पूर्व में भारत की उत्तरी इलाके बिहार से उत्पन्न मौर्य साम्राज्य का हिस्सा हुआ करता था।
  • फणि मुकुट राय ने छोटानागपुर में नागवंशी वंश की स्थापना की थी।
  • ये दुनिया के सबसे बड़े खनिज क्षेत्रों में से एक है इसकी राजधानी रांची है।

11. कर्नाटक
  • इसकी राजधानी बैंगलोर है।
  • बैंगलोर को देश की सिलिकॉन वैली भी कहा जाता है।
  • प्राचीन एवं मध्यकालीन इतिहास देखें तो कर्नाटक क्षेत्र कई बड़े शक्तिशाली साम्राज्यों का क्षेत्र रहा है।
  • इन साम्राज्यों के दरबारों के विचारक, दार्शनिक और भाट व कवियों के सामाजिक, साहित्यिक व धार्मिक संरक्षण में आज का कर्नाटक उपजा है।
  • भारतीय शास्त्रीय संगीत के दोनों ही रूपों, कर्नाटक संगीत और हिन्दुस्तानी संगीत को इस राज्य का महत्त्वपूर्ण योगदान मिला है।

12. केरल
  • केरल की राजधानी तिरुवननतपुरम है।
  • तिरुवननतपुरम को पहले त्रिवेंद्रम नाम से जाना जाता था।
  • ये शहर सात पहाड़ियों में बसा हुआ है।

13. मध्यप्रदेश
  • भारत देश में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल है। और भोपाल जिले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है।
  • भोपाल को झीलों की नगरी कहा जाता है। और यह बहुत बहुत से छोटे और बड़े तालाब है।
  • मध्य प्रदेश की सीमाऐं पांच राज्यों की सीमाओं से मिलती है। इसके उत्तर में उत्तर प्रदेश, पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण में महाराष्ट्र, पश्चिम में गुजरात, तथा उत्तर-पश्चिम में राजस्थान है।
  • मध्यप्रदेश मुख्य रूप से अपने पर्यटन के लिए भी जाना जाता है।
  • भीमबैठका, पंचवटी, खजुराहो, साँची स्तूप, ग्वालियर का किला, और उज्जैन मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल के प्रमुख उदाहरण हैं।
  • उज्जैन जिले में प्रत्येक 12 वर्षो में कुंभ (सिंहस्थ) मेले का पुण्यपर्व विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है।

14. महाराष्ट्र
  • महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है।
  • इसकी गिनती भारत के सबसे धनी एवं समृद्ध राज्यों में की जाती है।
  • महाराष्ट्र शब्द संस्कृत का है जो दो अक्षरों से मिलकर बना है महा तथा राष्ट्र इसका अर्थ होता है महान देश।
  • मुंबई ही महाराष्ट्र की राजधानी है।
  • भारत की वाणिज्यिक राजधानी है।
  • मुंबई भारत के पश्चिमी तट पर घनी आबादी वाला शहर है।
  • और यह भारत का सबसे बड़ा शहर है।

15. मणिपुर
  • मणिपुर का शाब्दिक अर्थ ‘आभूषणों की भूमि’ है।
  • भारत की स्वतंत्रता के पहले यह रियासत थी।
  • मणिपुर भारत का एक पूर्वात्तर राज्य है। और उसकी राजधानी इंफाल है।
  • यहां के मूल निवासी मेड़ती जनजाति के लोग है, जो यहां के घाटी क्षेत्र में रहते है।
  • इनकी भाषा मेइतिलोन है, जिसे मणिपुर भाषा भी कहते है।
  • मणिपुर को एक संवेदनशील सीमावर्ती राज्य माना जाता है।
  • यहां की प्राकृतिक छटा देखने योग्य है। यहां तरोताजा करने वाले जल-प्रपात है; रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे हैं, दुर्लभ वनस्पतियां व जीव-जंतु हैं, पवित्र जंगल हैं, हमेशा बहने वाली नदियां हैं, पर्वतों-पहाड़ियों पर बिखरी हरी विभा है और टेढ़े-मेढ़े गिरने वाले झरने हैं।

16. मेघालय
  • मेघालय पूर्वोत्तर भारत का एक राज्य है जिसका शाब्दिक अर्थ है बादलों का घर।
  • 1972 में मेघालय राज्य के बनने के बाद शिलॉन्ग इसकी राजधानी बना था।
  • अंग्रेजी के राज्य में ये असम का हिस्सा था और उसकी राजधानी भी यही थी।
  • ये देश का अकेला हिल स्टेशन था। जहा चारो दिशाओं से पहुंचा जा सकता है।

17. मिज़ोरम
  • मिज़ो’ शब्द की उत्प‍त्ति के बारे में ठीक से ज्ञात नहीं है।
  • मिज़ोरम शब्द का स्थानीय मिज़ो भाषा में अर्थ है, पर्वतनिवासीयों की भूमि।
  • मिज़ोरम भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है यहां की राजधानी आइज़ोल है।
  • यहां मिज़ोरम की विधानसभा भी मौजूद है।
  • पूर्व और दक्षिण में म्यांमार और पश्चिम में बंग्लादेश के बीच स्थित होने के कारण भारत के पूर्वोत्तर कोने में मिज़ोरम सामरिक दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण राज्य हैं।

18. नागालैंड
  • नागालैण्ड भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है।
  • इसकी राजधानी कोहिम है।
  • इस शहर को ये नाम अंग्रेजों ने दिया था। वो इनका नाम नहीं बोल पाते थे। इसलिए उन्होंने यहां पाए जाने वाले केहवी फूल के नाम पर इसका नाम रखा गाया था।

19. ओडिशा
  • ओडिशा, ओड़िआ: जिसे पहले उड़ीसा के नाम से जाना जाता था, भारत के पूर्वी तट पर स्थित एक राज्य है।
  • क्षेत्रफल के अनुसार ओडिशा भारत का नौवा और जनसंख्या के हिसाब से ग्यारहवां सबसे बड़ा राज्य है।
  • इसकी राजधानी भुवनेशवर है।

20. पंजाब
  • पंजाब उत्तर-पश्चिम भारत का एक राज्य है जो वृहद्तर पंजाब क्षेत्र का एक भाग है।
  • इसका दूसरा भाग पाकिस्तान में है।
  • पंजाब क्षेत्र के अन्य भाग (भारत के) हरियाणा और हिमाचल प्रदेश राज्यों में हैं।
  • 1966 में इस केंद्र शासित शहर का गठन हुआ था। और तब इसे पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी घोषित किया गया था।
  • कृषि पंजाब का सबसे बड़ा उद्योग है; यह भारत का सबसे बड़ा गेहूँ उत्पादक है। यहाँ के प्रमुख उद्योग हैं: वैज्ञानिक साज़ों सामान, कृषि, खेल और बिजली सम्बन्धित माल, सिलाई मशीनें, मशीन यंत्रों, स्टार्च, साइकिलों, खादों आदि का निर्माण, वित्तीय रोज़गार, सैर-सपाटा और देवदार के तेल और खंड का उत्पादन।
  • पंजाब में भारत में से सब से अधिक इस्पात के लुढ़का हुआ मीलों के कारख़ाने हैं जो कि फ़तहगढ़ साहब की इस्पात नगरी मंडी गोबिन्दगढ़ में हैं।

21. सिक्किम
  • सिक्किम भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित एक पर्वतीय राज्य है।
  • अंगूठे के आकार का यह राज्य पश्चिम में नेपाल, उत्तर तथा पूर्व में चीनी तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र तथा दक्षिण-पूर्व में भूटान से लगा हुआ है।
  • यहां पर बौद्ध धर्म से संबंधित कई मठ और धार्मिक स्थल है। इसलिए इसे तिब्बतियन बौद्ध का केंद्र भी कहा जाता है।
  • यहां की राजधानी गंगटोक है। सिक्किम की जनसंख्या भारत के राज्यों में न्यूनतम तथा क्षेत्रफल गोआ के पश्चात न्यूनतम है।
  • अपने छोटे आकार के बावजूद सिक्किम भौगोलिक दृष्टि से काफ़ी विविधतापूर्ण है।
  • कंचनजंगा जो कि दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है, सिक्किम के उत्तरी पश्चिमी भाग में नेपाल की सीमा पर है और इस पर्वत चोटी चको प्रदेश के कई भागो से आसानी से देखा जा सकता है।

22. राजस्थान
  • राजस्थान भारत गणराज्य का क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है।
  • इसके पश्चिम में पाकिस्तान, दक्षिण-पश्चिम में गुजरात, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश, उत्तर में पंजाब (भारत), उत्तर-पूर्व में उत्तरप्रदेश और हरियाणा है।
  • यहां की राजधानी जयपुर है।
  • जयपुर देश की पहली planned city है। 18वी शताब्दी में इसका निर्माण किया था। और जयपुर को राजस्थान की पिंक सिटी भी कहा जाता है। क्युकी यहां पर कई पिंक कलर की बिल्डिंगस है।

23. तमिलनाडु
  • तमिलनाडु भारत का एक दक्षिणी राज्य है।
  • तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई है। क्योंकि यह शहर तमिलनाडु का सबसे बड़ा शहर भी है। इसलिए इसको भारत का देट्राइड भी कहा जाता है।
  • चेन्नई भारत का पांचवा सबसे बड़ा महानगर एवं सबसे बड़ा बदरगाह है।

24. तेलंगाना
  • तेलंगाना शब्द का अर्थ है तेलुगु की भूमि।
  • तेलंगाना को एक अलग राज्य बनाने की बहुत सालो की कोशिशों और आंदोलन के बाद 2 जून 2014 को नया राज्य स्थापित हुआ था।
  • यहां की राजधानी हैदराबाद है। 5 दिसम्बर 2013 को मंत्रिसमूह द्वारा बनाये गए ड्राफ्ट बिल को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी।
  • 18 फ़रवरी 2014 को तेलंगाना बिल लोक सभा से पास हो गया तथा दो दिन पश्चात इसे राज्य सभा से भी मंजूरी मिल गयी।
  • राष्ट्रपति के दस्तखत के साथ तेलंगाना औपचारिक तौर पर भारत का 29वां राज्य बन गया है।

25. त्रिपुरा
  • त्रिपुरा उत्तर-पूर्वी सीमा पर स्थित भारत का एक राज्य है।
  • यह भारत का तीसरा सबसे छोटा राज्य है।
  • बंगाली और त्रिपुरी भाषा (कोक बोरोक) यहाँ की मुख्य भाषायें हैं।
  • यहां की राजधानी अगरतला है। बंगाली और त्रिपुरी भाषा यहां की मुख्य भाषा है।
  • अगरतला दो शब्दो को जोड़कर बना है। अगर - एक प्रकार का पेड़ जिससे इत्र बनता है और तला - एक स्टरहाउस।

26. उत्तरप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश उत्तर भारत का एक राज्य है यह लगभग 20 करोड़ से अधिक निवासियों के साथ, यह भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है, और साथ ही दुनिया में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश उपखंड है।
  • उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ है।
  • लखनऊ को नवाबों का शहर भी कहा जाता है इसे पूर्वी भारत की गोल्डन सिटी  और शिराज-ए-हिन्द भी कहा जाता है।
  • उत्तर प्रदेश का ज्ञात इतिहास लगभग 4000 वर्ष पुराना है, जब आर्यों ने अपना पहला कदम इस जगह पर रखा। इस समय वैदिक सभ्यता का प्रारम्भ हुआ और उत्तर प्रदेश में इसका जन्म हुआ। आर्यों का फ़ैलाव सिन्धु नदी और सतलुज के मैदानी भागों से यमुना और गंगा के मैदानी क्षेत्र की ओर हुआ। आर्यों ने दोब (दो-आब, यमुना और गंगा का मैदानी भाग) और घाघरा नदी क्षेत्र को अपना घर बनाया। इन्हीं आर्यों के नाम पर भारत देश का नाम आर्यावर्त या भारतवर्ष पड़ा।

27. उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड (पूर्व नाम उत्तरांचल), उत्तर भारत में स्थित एक राज्य है।
  • यहां की राजधानी देहरादून है।
  • यहां का जिक्र महाभारत और रामायण जैसे पौराणिक ग्रंथो में भी है। और देहरादून देश के सबसे पुराने क्षेत्रों में से एक है।
  • राज्य सरकार ने हाल ही में हस्तशिल्प और हथकरघा उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये कुछ पहल की हैं। साथ ही बढ़ते पर्यटन व्यापार तथा उच्च तकनीकी वाले उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए आकर्षक कर योजनायें प्रस्तुत की हैं।

28. पश्चिमी बंगाल
  • पश्चिम बंगाल भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक राज्य है।
  • यहां की राजधानी कोलकाता है।
  • यहां एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का सबसे बड़ा तारामंडल है।
  • यहां की मुख्य भाषा बांग्ला है। यह प्रदेश अपनी मिठाइयों के लिए काफी प्रसिद्ध है। रसगुल्ले का आविष्कार भी यही हुआ था!

चलिए अब भारत के बारे में कुछ बाते जानते है।
भारत विश्व की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है। जिसमे बहरंगी विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। और ये अपने आप को बदलते समय के साथ ढालती भी आईं है। आजादी पाने के बाद भारत ने बहुआयामी सामाजिक और आर्थिक प्रगति की है। भारत कृषि के आत्मनिर्भर हो चुका है। और अब दुनिया के सबसे औद्योगीकृत देशों की श्रेणी में भी इसकी गिनती की जाती है।
विश्व का 7वा बड़ा देश होने के साथ ही भारत शेष एशिया से अलग दिखता है। उत्तर में बहुत पर्वत श्रृंखला हिमालय से घिरा यह कर्क रेखा से आगे संकरा होता जाता है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी, पश्चिम में अरब सागर तथा दक्षिण में हिन्द महासागर इसकी सीमा निर्धारित करते है।

FAQ:

1. भारत में कुल कितने राज्य है?
28

2. भारत की राजधानी क्या है?
दिल्ली

3. भारत में कितने केन्द्रशासित प्रदेश है?
9

4. भारत में कुल मिलाकर कितने राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेश हैं?
भारत में कुल मिलाकर 28 राज्य एवं 9 केंद्रशासित प्रदेश हैं।

2 Comments

  1. Sir aap bahut achha samjhate ho... Sir tysm itne ache se samjhane k liye

    ReplyDelete
  2. Sir aap bahut achhe se samjhate ho sir.. aapka tarika mujhe bahut achha lga... Ek hi baar me dimag me beth gya.. thank you sir

    ReplyDelete
Newer Older