रेडक्लिफ रेखा कौन-सी है? | red cliff rekha konsi hai

रेडक्लिफ रेखा कौन-सी है?

  • (a) अमरीका-कनाडा सीमा रेखा
  • (b) भारत-पाकिस्तान सीमा रेखा
  • (c) भारत-चीन सीमा रेखा
  • (d) रूस-फिनलैंड सीमा रेखा
red-cliff-rekha-konsi-hai
भारत की सीमाएं प्राकृतिक एवं कृत्रिम दो प्रकार की हैं- उत्तर में हिमालय, दक्षिण-पूर्व में बंगाल की खाड़ी, दक्षिण में हिन्द महासागर तथा दक्षिण पश्चिम में अरब सागर, भारत की प्राकृतिक सीमाएं निर्धारित करते हैं। भारत की सीमाएं चीन (तिब्बत), बांग्लादेश, अफगानिस्तान, पाकिस्तान भूटान, नेपाल एवं म्यांमार को स्पर्श करती हैं। पाकिस्तान भारत से रेडक्लिफ रेखा द्वारा पृथक होता है। चीन, भारत से मैकमोहन रेखा द्वारा पृथक होता है। भारत-बांग्लादेश के मध्य सीमा रेखा मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, तथा पश्चिम बंगाल के स्थलीय भागों के सहारे फैली है। भारत-म्यांमार के मध्य हिमालय की उत्तरी-पूर्वी पर्वत श्रेणियां (अरकामायोमा, नागा, पटकोई) स्थलीय सीमा बनाती हैं। ये भारत को इरावदी नदी द्वारा म्यांमार से अलग करती हैं।
भारत-पाकिस्तान सीमा, गुजरात, राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर तक विस्तृत है। अफगानिस्तान, भारत से डूरंड रेखा द्वारा पृथक होता है। समुद्र पार भारत का सर्वाधिक निकटतम देश श्रीलंका है जो पाक जलडमरू मध्य द्वारा भारतीय भू-भाग (तमिलनाडु) से पृथक होता है। यह बंगाल की खाड़ी को गल्फ ऑफ मन्नार से जोड़ता है। इसकी चौड़ाई 64-137 किमी. है। इसका नामकरण तत्कालीन मद्रास प्रेसीडेंसी के गवर्नर (1755-63) राबर्ट पाक (Robert Palk) के नाम पर किया गया है।

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post