Bhagwat Geeta in Hindi PDF | संपूर्ण श्रीमद्भगवद्गीता (PDF) Bhagavad gita pdf

Bhagwat Geeta in Hindi PDF

दोस्तों आप यहाँ से गीताप्रेस की गोरखपुर द्वारा प्रकाशित Bhagwat Geeta की PDF DOWNLOAD कर सकते है- Bhagwat Geeta आज हम आपको अपने ग्रंथ श्रीमदभगवत गीता ग्रंथ के बारे में कुछ जानकारी देने जा रहे हैं। दोस्तों भगवत गीता मानव जीवन से संबंधित ज्ञान का एक संकलन है जो भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को सुनाई थी।
bhagwat-geeta-in-hindi-pdf
जब महाभारत के युद्ध में अर्जुन विचलित होकर अपने कर्तव्य से विमुख हो रहे थे। दोस्तों यह गीता का उद्देश्य आज से लगभग 7000 पहले सुनाई गई थी। और इसकी खासियत यह है कि यह आज के दिन में भी उतना ही खास है। जब तक धरती पर मानव का अस्तित्व है तब तक महत्वपूर्ण माना जाएगा। bhagwat geeta pdf in hindi
Bhagwat Geeta in Hindi PDF
यह गीता उपदेश कुरुक्षेत्र के रणभूमि में रविवार के दिन सुनाया गया था और उस दिन एकादशी का दिन था। हमारे हिंदू समाज में इसीलिए एकादशी के दिन को बहुत पवित्र और  महत्वपूर्ण माना जाता है। दोस्तों श्रीमद भगवत गीता में कुल 18 अध्याय है और 700 श्लोक है। जिसमें मुख्य रुप से ज्ञान भक्ति और कर्म योग मार्गो की विस्रित व्याख्या की गई है। और इन मार्गो पर चलने से व्यक्ति निश्चित ही परम पद अथवा जीवन में सफलता का अधिकारी बन जाता है इस गीता उपदेश को उस कुरुक्षेत्र में अर्जुन के अलावा धृतराष्ट्र और संजय नहीं सुना था। और आपको यह जानकर बहुत आश्चर्य होगा के अर्जुन से पहले यह गीता उपदेश भगवान सूर्य देव को दिया गया था। bhagwat geeta in hindi pdf
यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत।
अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्॥
परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्।
धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे॥
अर्थात भगवान श्री कृष्ण अर्जुन से कहते हैं। की है अर्जुन, जब-जब धर्म की हानि होने लगती है और अधर्म और आगे बढ़ने लगता हे तब तब मैं स्वयं की श्रष्टि करता हूं अर्थात जन्म लेता हूं। सज्जनों की रक्षा और दुष्टों का विनाश और धर्म का पुनः स्थापना के लिए मैं विभिन्न युगों अर्थात कालों में अवतरित होता हूं। shrimad bhagwat geeta in hindi pdf
bhagwat-geeta-in-hindi-pdf
Bhagwat Geeta

संपूर्ण श्रीमद्भगवद्गीता की कुछ खास बातें

  • जो हुआ, अच्छे के लिए ही हुआ,
  • जो हो रहा है, वह भी अच्छे के लिए ही हो रहा है।
  • जो होगा वह भी अच्छे के लिए ही होगा।
  1. परिवर्तन ही संसार का नियम है
  2. ध्यान से मन एक दीपक की लौ की तरह अटूट हो जाता है।
  3. आप खाली हाथ आए थे और खाली हाथ ही जाओगे।
  4. मनुष्य विश्वास से बनता है। आप जैसे विश्वास रखते हैं वैसे बन जाते हैं।
  5. संदेह के साथ कभी खुशी नहीं मिल सकती। नाइस लोक में ना परलोक में।
  6. मनुष्य अपने विचारों से ऊंचाइयां भी छू सकता है और खुद को गिरा भी सकता है क्योंकि हर व्यक्ति खुद का मित्र भी होता है और शत्रु भी।
  7. आत्मा ना ही जन्म लेती है ना ही मरती है।

भगवत गीता के अट्ठारह अध्याय

भगवत गीता अध्याय पहला - अर्जुनविषादयोग
भगवत गीता अध्याय दूसरा - सांख्ययोग
भगवत गीता अध्याय तीसरा - कर्मयोग
भगवत गीता अध्याय चौथा - ज्ञानकर्मसंन्यासयोग
भगवत गीता अध्याय पाँचवा - कर्मसंन्यासयोग
भगवत गीता अध्याय छठा - आत्मसंयमयोग
भगवत गीता अध्याय सातवाँ - ज्ञानविज्ञानयोग
भगवत गीता अध्याय आठवां - अक्षरब्रह्मयोग
भगवत गीता अध्याय नवाँ - राजविद्याराजगुह्ययोग
भगवत गीता अध्याय दसवाँ - विभूतियोग
भगवत गीता अध्याय ग्यारहवाँ - विश्वरूपदर्शनयोग
भगवत गीता अध्याय बारहवाँ - भक्तियोग
भगवत गीता अध्याय तेरहवाँ - क्षेत्र-क्षेत्रज्ञविभागयोग
भगवत गीता अध्याय चौदहवाँ - गुणत्रयविभागयोग
भगवत गीता अध्याय पंद्रहवां - पुरुषोत्तमयोग
भगवत गीता अध्याय सोलहवाँ - दैवासुरसम्पद्विभागयोग
भगवत गीता अध्याय सत्रहवाँ - श्रद्धात्रयविभागयोग
भगवत गीता अध्याय अट्ठारहवाँ - मोक्षसंन्यासयोग

श्रीमद् भगवद् गीता

श्रीमद् भगवद् गीता एक ऐसा महान ग्रन्थ जिसमे कहते है जीवन का सार छुपा हुआ है। एक ऐसा ग्रन्थ जिसकी लगभग दुनिया की अलग - अलग 175 भाषाओ में अनुवाद हो चूका है, और जो भी श्रीमद भगवत गीता को तल्लीन होकर पढ़ता और समझता है, वो संसार के उतार- चढ़ाव से मुक्त होकर स्थिर हो जाता है।
हजारों वर्ष पहले लिखी गयी श्रीमद भगवद् गीता का विश्लेषण व अभ्यास और टिपण्णी दुनिया के अनेक विद्वानों द्वारा अलग-अलग प्रकार से की गई, क्योकि की प्रत्येक व्यक्ति का दुनिया को देखने का तरीका अलग- अलग होता है। और उसी आधार पर वह उससे ज्ञान प्राप्त करता है और जीवन में विकास करता है।
श्रीमद भगवत गीता में कुल 18 अध्याय है, जिनमे में की कुल 700 श्लोक है यदि कोई भगवद् गीता का सारांश यथार्थ रूप से समझने में सक्षम हो तो वह परम सत्य का अनुभव कर राग (बंधन) की भ्रान्ति व संसार के दुखों में से मुक्त हो सकता है। और परमात्मा (परम ऊर्जा ) में विलीन हो सकता है।
अगर हम श्रीमद भगवत गीता के सार की बात करे तो भगवान् ने स्पष्ट रूप से कहा है की सभी धर्म मुझसे ही उत्पन्न हुए है, सभी ज्ञान, बुद्धि और सभी मुझसे ही (परमात्मा से ) उत्पन्न हुई है।
जो मनुष्य इन सभी वस्तुओं और विकारो को त्याग कर मेरी शरण (परमात्मा के) जाता है अर्थात ज्ञान, धर्म, सन्यास या किसी भी अनुष्ठान या पूजा की कोई आवश्यकता नहीं होती है, वह पूर्ण रूप से अपने उद्गम स्थल यानि की परम-आत्मा ( ईश्वर या प्रकृति) में विलीन हो जाता है और इस संसार के बंधन से मुक्त हो जाता है।

श्रीमद्भगवद्गीता के बारे में 

श्रीमद्भगवद्गीता एक ऐसा विलक्षण ग्रन्थ है, जिसका आजतक न तो कोई पार पा सका, न पार पाता है, न पार पा सकेगा और न पार पा ही सकता है। गहरे उतरकर इसका अध्ययन-मनन करने पर नित्य नये-नये विलक्षण भाव प्रकट होते रहते हैं। गीता में जितना भाव भरा है, उतना बुद्धिमें नहीं आता। जितना बुद्धि में आता है, उतना मन में नहीं आता। जितना मन में आता है, उतना कहने में नहीं आता। जितना कहने में आता है, उतना लिखने में नहीं आता। गीता असीम है, पर उसकी टीका सीमित ही होती है। हमारे अन्तःकरण में गीता के जो भाव आये थे, वे पहले 'साधकसंजीवनी' टीका में लिख दिये थे। परन्तु उसके बाद भी विचार करने पर भगवत्कृपा तथा सन्तकृपा से गीता के नये-नये भाव प्रकट होते गये। उनको अब ‘परिशिष्ट भाव' के रूपमें 'साधक-संजीवनी' टीका में जोड़ा जा रहा है।
'साधक-संजीवनी' टीका लिखते समय हमारी समझ में निर्गुण की मुख्यता रही; क्योंकि हमारी पढ़ाई में निर्गुण की मुख्यता रही और विचार भी उसी का किया। परन्तु निष्पक्ष होकर गहरा विचार करने पर हमें भगवान्के सगुण (समग्र) स्वरूप तथा भक्ति की मुख्यता दिखायी दी। केवल निर्गुण की मुख्यता माननेसे सभी बातों का ठीक समाधान नहीं होता। परन्तु केवल सगुण की मुख्यता मानने से कोई सन्देह बाकी नहीं रहता। समग्रता सगुणमें ही है, निर्गुण में नहीं। भगवान्ने भी सगुणको ही समग्र कहा है- geeta pdf
'असंशयं समग्रं माम्' (गीता ७।१)।
परिशिष्ट लिखने पर भी अभी हमें पूरा सन्तोष नहीं है और हमने गीता पर विचार करना बन्द नहीं किया है। अतः आगे भगवत्कृपा तथा सन्त कृपा से क्या-क्या नये भाव प्रकट होंगे-इसका पता नहीं! परन्तु मानव-जीवन की पूर्णता भक्ति (प्रेम)- की प्राप्ति में ही है- इसमें हमें किं चिन्मात्र भी सन्देह नहीं है।
पहले 'साधक-संजीवनी' टीका में श्लोकों के अर्थ अन्वय पूर्वक न करने से उनमें कहीं-कहीं कमी रह गयी थी। अब श्लोकों का अन्वयपूर्वक अर्थ देकर उस कमी की पूर्ति कर दी गयी है। अन्वयार्थ में कहीं अर्थको लेकर और कहीं वाक्यकी सुन्दरता को लेकर विशेष विचारपूर्वक परिवर्तन किया गया है। bhagwat geeta pdf

पाठकोंको पहलेकी और बादकी (परिशिष्ट) व्याख्या में कोई अन्तर दीखे तो उनको बादकी व्याख्याका भाव ही ग्रहण करना चाहिये। यह सिद्धान्त है कि पहलेकी अपेक्षा बाद में लिखे हुए विषय का अधिक महत्त्व होता है। इसमें इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि साधकोंका किसी प्रकार से अहित न हो। कारण कि यह टीका मुख्य रूप से साधकों के हित की दृष्टि से लिखी गयी है, विद्वत्ता की दृष्टि से नहीं। bhagavad gita pdf in hindi

साधकों को चाहिये कि वे अपना कोई आग्रह न रखकर इस टीका को पढ़ें और इस पर गहरा विचार करें तो वास्तविक तत्त्व उनकी समझ में आ जायगा और जो बात टीका में नहीं आयी है, वह भी समझमें आ जायगी!
श्रीमद्भगवदवतार जगद्गुरु श्री श्रीमत्कृष्ण द्वैपायन वेदव्यास श्रीमद्भगवद्गीता ग्रन्थ के प्रणेता हैं। उनके द्वारा रचित विशाल श्री महाभारत के अन्तर्गत भीष्मपर्व के २५वें अध्याय से आरम्भ कर ४२वें अध्याय तक १८ अध्यायों में गीता ग्रन्थ सम्पूर्ण हुआ है। स्वयं भगवान् श्रीकृष्ण ने अपने नित्य पार्षद एवं प्रिय सखा अर्जुन को लक्ष्य कर समग्र मानव जाति के कल्याण के लिए, उन्हें भवसागर से पार कराने तथा अपने चरण कमलों की प्राप्ति कराने के लिए महामूल्यवान सारगर्भित उपदेशों को प्रदान किया है। हम जैसे मायामोहग्रस्त बद्धजीवों को मायामोहसे उत्तीर्ण करानेके लिए उन्होंने अपने नित्य परिकर अर्जुन के द्वारा मायामुग्ध होने का अभिनय कराया तथा उनके द्वारा मोहग्रस्त जीवोंके अधिकारके अनुसार प्रश्न करवाकर स्वयं उन प्रश्नों का उत्तर देते हुए सर्वप्रकार की शंकाओं को दूरकर क्रमानुसार जीवों के मायामोह को दूर करने का उपाय निर्धारित किया। bhagwat geeta in hindi

श्रीमद्भगवद्गीता को गीतोपनिषद् भी कहा जाता है। यह समग्र वैदिक ज्ञान का सार है तथा वैदिक साहित्य की सर्वाधिक महत्वपूर्ण उपनिषद् है। जो लोग साधु-गुरु-वैष्णवों का चरणा श्रय कर श्रद्धा पूर्वक इस ग्रन्थ का अनुशीलन करेंगे, वे अनायास ही इसका यथार्थ तात्पर्य अनुधावन कर सकेंगे तथा वे सहज-सरल रूपमें भवसागर को पारकर श्रीकृष्ण के चरण कमलों में पराभक्ति लाभकर कृष्ण प्रेम के अधिकारी बन सकेंगे-इसमें तनिक भी सन्देह नहीं है।
आजकल भारत के बड़े-बड़े मनीषियों एवं प्रवीण व्यक्तियों को इस ग्रन्थ का आदर करते हुए देखा जाता है। यहाँ तक कि सर्व सम्प्रदाय के लोग इस ग्रन्थराज के प्रति आदर एवं श्रद्धा प्रदर्शन करते हैं। बहुत-से प्रसिद्ध राजनैतिक व्यक्तियोंने भी इस ग्रन्थ के प्रति श्रद्धा प्रदर्शित की है। यहाँ तक कि विश्व के सभी देशोंके मनीषियों ने इस ग्रन्थ की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। geeta in hindi

श्रीमद्भगवद्गीता के ऊपर प्राचीन काल से लेकर अब तक अनेक भाष्य लिखे गए हैं, जिनमें श्री शंकारचार्य, श्री मदानन्दगिरि और श्री मधुसूदन सरस्वती प्रमुख केवलाद्वैतवादियों की टीकाएँ प्रसिद्ध हैं। अधिकांश लोग इन्हीं टीकाओं का पठन-पाठन करते हैं। कुछ-कुछ लोग विशिष्टा द्वैतवादी श्रीरामानुजाचार्य, शुद्धाद्वैतवादी श्रीधरस्वामी एवं शुद्धद्वैताचार्य श्रीमन्मध्वाचार्य द्वारा रचित टीकाओं की आलोचना करके ही गीता पाठ समाप्त कर लिया करते हैं। आधुनिक काल में कोई-कोई लोकमान्य तिलकजी, गान्धीजी और श्रीअरविन्द आदि राजनैतिक पुरुषों द्वारा लिखित गीता की व्याख्या का पाठ करके गीता का अध्ययन समाप्त करते हैं। किन्तु, अचिन्त्यभेदाभेद सिद्धान्तविद् श्री गौड़ीयवेदान्ताचार्य श्री बलदेव विद्याभूषण एवं श्री गौड़ीय वैष्णवाचार्य मुकुटमणि श्री विश्वनाथ चक्रवर्ती ठाकुर द्वारा रचित टीकाओंका अनुशीलन करनेका सौभाग्य अधिकांश लोगोंके जीवनमें प्राप्त नहीं होता। श्रीगौड़ीय वैष्णव सम्प्रदाय के सप्तम गोस्वामी रूपानुगवर श्रील भक्तिविनोद ठाकुरने श्री विश्वनाथ चक्रवर्ती ठाकुर एवं श्रीबलदेव विद्याभूषणकी टीकाओं के तात्पर्य का अवलम्बनकर बंगला भाषा में श्रीरूपानुग विचारके अनुरूप तात्त्विक एवं शुद्धभक्ति के अनुकूल सुसिद्धान्त पूर्ण भाषाभाष्य के साथ गीता के दो संस्करणों को प्रकाशित किया है। इन दोनों महनीय संस्करणों द्वारा मानव जाति का कितना पारमार्थिक कल्याण साधित हुआ है, वह अवर्णनीय है।
उन्होंने अपने भाष्यके द्वारा भक्तिका सनातनत्व, सार्वभौमत्व और सर्वश्रेष्ठत्व प्रतिपादितकर शुद्धाभक्तिराज्य के पथिकों के लिए परम उपकार किया है। bhagavad gita pdf

आजकल नाना प्रकार के अप्रामाणिक व्यक्ति गीता का मनगढन्त भाष्य प्रकाशित कर रहे हैं, जिसमें सिद्धान्तहीन, स्वकपोलकल्पित चित्-जड़समन्वयवादरूप काल्पनिक मतवाद को धृष्टतापूर्वक प्रस्तुत किया गया है। इन भाष्यों में सनातन शुद्धाभक्ति को तुच्छ दिखलाने की चेष्टा की गई है। ऐसे अधिकांश भाष्यों में या तो कर्म अथवा मायावाद रूप निर्विशेष ज्ञान को ही गीता का एकमात्र तात्पर्य बतलाया गया है। जिसे पढ़-सुनकर साधारण कोमल श्रद्धालुजन पथभ्रष्ट हो रहे हैं।

निगम शास्त्र अत्यन्त विपल एवं विशाल हैं। उसके किसी अंश में धर्म, किसी अंश में कर्म, किसी अंश में सांख्य ज्ञान और किसी अंश में भगवद्भक्ति का उपदेश पाया जाता है। इन व्यवस्थाओं में परस्पर क्या सम्बन्ध है और किस दशा में एक व्यवस्था को छोड़कर दूसरी व्यवस्था को ग्रहण करना कर्त्तव्य है-वैसे क्रमाधिकार का वर्णन भी उन्हीं शास्त्रों में दृष्टिगोचर होता है। किन्तु, कलिकाल में उत्पन्न अल्प-आयुविशिष्ट तथा संकीर्ण मेधायुक्त जीवों के लिए उक्त विपुल शास्त्रों का पूर्ण रूप से अध्ययन और विचारपूर्वक अपने अधिकारका निर्णय करना बड़ा ही कठिन है। इसलिए इन व्यवस्थाओं की एक संक्षिप्त एवं सरल वैज्ञानिक मीमांसा अत्यन्त आवश्यक है। द्वापर के अन्त में अधिकांश लोग वेद-शास्त्रों का यथार्थ तात्पर्य समझाने में असमर्थ हो गए, अतः किसी ने कर्म, किसी ने भोग, किसी ने सांख्यज्ञान, किसी ने तर्क और किसी ने अभेद ब्रह्मवाद को शास्त्रों का एकमात्र तात्पर्य बताकर अपनी अपनी डफली बजाना और अपना अपना राग आलापना आरम्भ कर दिया।
इस प्रकार भारत में ऐसे असम्पूर्ण ज्ञान से उत्पन्न मत समूह वैसी ही पीड़ा उत्पन्न करने लगे, जिस प्रकार अचर्वित खाद्य पदार्थ पेटमें पहुँचकर नाना प्रकार के क्लेश उत्पन्न करने लगते हैं। वैसे समय में परम कारुणिक भगवान श्रीकृष्णचन्द्र ने अपने प्रिय पार्षद एवं सखा अर्जुन को लक्ष्यकर जगत्के जीवों के कल्याण के लिए सारे वेदों के सारार्थ मीमांसा स्वरूप श्रीमद्भगवद्गीता का उपदेश दिया। इसलिए गीताशास्त्र समस्त उपनिषदों के शिरोभूषण के रूप में विद्यमान है। इसमें भिन्न-भिन्न व्यवस्थाओं में परस्पर सम्बन्ध बतलाकर पवित्र हरिभक्ति को ही जीवों के लिए चरम लक्ष्य प्रतिपादित किया गया है। वस्तुतः कर्मयोग, ज्ञानयोग और भक्तियोग अलग-अलग व्यवस्थाएँ नहीं हैं; एक ही योग की पहली, दूसरी, तीसरी व्यवस्थामात्र हैं। उस सम्पूर्ण योग की पहली अवस्था का नाम कर्मयोग, दूसरी अवस्था का नाम ज्ञानयोग एवं तीसरी अवस्था का नाम भक्तियोग है।

उपनिषत्समूह, ब्रह्मसूत्र और श्रीमद्भगवद्गीता- ये सर्वप्रकार से शुद्ध भक्तिशास्त्र हैं, इन शास्त्रों में आवश्यकतानुसार कर्म, ज्ञान, मुक्ति और ब्रह्म प्राप्ति का विशदरूप में वर्णन परिलक्षित होता है; किन्तु तुलनामूलक रूप में विचारकर चरम अवस्थामें शुद्धा भक्तिका ही प्रतिपादन किया गया है।

श्रीगीताशास्त्र के पाठकों को दो भागों में विभक्त किया जा सकता है, स्थूलदर्शी और सूक्ष्मदर्शी। स्थूलदर्शी पाठक केवल वाक्यों के बाह्य अर्थ को ही ग्रहण कर सिद्धान्त किया करते हैं। परन्तु सूक्ष्मदर्शी पाठकगण शास्त्र के बाह्यार्थ से सन्तुष्ट न होकर गम्भीर तात्त्विक अर्थ का अनुसन्धान करते हैं। स्थूलदर्शी पाठकगण आदि से अन्त तक गीता का पाठकर यह सिद्धान्त ग्रहण करते हैं कि कर्म ही गीता का प्रतिपाद्य विषय है, क्योंकि अर्जुन ने सम्पूर्ण गीता सुनकर अन्त में युद्ध करना ही श्रेयस्कर समझा। सूक्ष्मदर्शी पाठकगण वैसे स्थूल सिद्धान्त से सन्तुष्ट नहीं होते। वे या तो ब्रह्मज्ञान को अथवा पराभक्ति को ही गीताका तात्पर्य स्थिर करते हैं। उनका कहना यह है कि अर्जुन का युद्ध अंगीकार करना केवल अधिकार-निष्ठा का उदाहरण मात्र है, वह गीता का चरम तात्पर्य नहीं है। मनुष्य अपने स्वभाव के अनुसार कर्माधिकार प्राप्त करता है और कर्माधिकार का आश्रयकर जीवनयात्रा का निर्वाह करते-करते तत्त्वज्ञान प्राप्त करता है। कर्म का आश्रय किए बिना जीवन का निर्वाह होना कठिन है। जीवन यात्रा का निर्वाह नहीं होने से तत्त्वदर्शन भी सुलभ नहीं होता है। इसलिए प्रारम्भिक अवस्था में वर्णाश्रमोचित सत्कर्म का आश्रय ग्रहण करना आवश्यक है। किन्तु, यहाँ यह जान लेना आवश्यक है कि सत्कर्म के अन्तर्गत भी भगवदर्पित निष्काम कर्म ही गीता को मान्य है। उसके द्वारा क्रमशः चित्तशुद्धि और तत्त्वज्ञान होता है तथा अन्तमें भगवद्भक्ति द्वारा ही भगवत्प्राप्ति होती है।

श्रीमद्भगवद्गीता के तात्पर्य अर्थात् उसके चरम प्रतिपाद्य विषय को समझने के लिए इसके वक्ता के द्वारा दिए गए निर्देशों को ग्रहण करना चाहिए। गीता के वक्ता स्वयं भगवान् श्रीकृष्ण हैं। गीता के प्रत्येक पृष्ठ में उनका उल्लेख भगवान्के रूप में हुआ है। श्रीकृष्ण ने स्वयं अहैतु की कृपावश बहुत-से स्थलों में अपने को परात्पर तत्त्व भगवान् बतलाया है-
Bhagwat-Geeta-in-Hindi-PDF
प्रसंगवशतः यहाँ यह भी जान लेना आवश्यक है कि अन्यान्य भगवदवतारों ने अपनी भगवत्ता का स्पष्ट परिचय स्वयं नहीं दिया है, किन्तु भगवान् श्रीकृष्ण ने गीता में स्वयं ही सुस्पष्ट रूप से अपनी भगवत्ता का परिचय देकर अपनी शरणागति, और भक्ति को ही जीवों के लिए सर्वोत्तम साधन निर्दिष्ट किया है-
  • (१) 'मामेव ये प्रपद्यन्ते' (गीता ७/१४)
  • (२) 'तेऽपि मामेव कौन्तेय' (गीता ९/२३)
  • (३) 'मामेकं शरणं व्रज' (गीता १८/६६)
यहाँ 'मामेव', 'मामेव' और 'मामेक-इन तीनों पदों द्वारा त्रिसत्य के रूप में श्रीकृष्णने अपनी भगवत्ताका प्रतिपादनकर, कृष्ण-भक्ति को ही सर्वश्रेष्ठ साधन और साध्य निर्धारित किया है।
केवल श्रीकृष्ण ने ही नहीं, बल्कि देवर्षि नारद, असित, देवल, व्यास प्रमुख महामुनिगण एवं सिद्धजन भी इस सत्यकी पुष्टि करते हैं। अर्जुन भी प्रारम्भ से ही इस परम तत्त्व को स्वीकार करते हैं।

गीता में मोक्ष का मार्ग बताया गया है
अध्याय 4 के श्लोक 33, 34 तथा 35 का भाव है कि गीता ज्ञान दाता ने अर्जुन से कहा हे अर्जुन! इस प्रकार पूर्ण परमात्मा के ज्ञान को व समाधान को जानने वाले उन संतों के पास जा उनको आधीनी पूर्वक आदर के साथ दण्डवत् प्रणाम कर प्रेम व विनय पूर्वक उस परमात्मा का मार्ग पूछ फिर वे संत पूर्ण परमात्मा को पाने की विधि (अर्थात् ॐ तत् सत् का मन्त्रा) बताएगें जिसको जान कर तू फिर इस प्रकार अज्ञान रूपी मोह को प्राप्त नहीं होगा।

15 श्लोक 1 से 4 में भी है जिसमें तत्वदर्शी सन्त की पहचान बताई है।

गीता अध्याय 8 श्लोक 13 में कहा है कि मुझ ब्रह्म की साधना का तो केवल एक ओ३म् (ॐ) अक्षर है जो उच्चारण करके जाप करने का है। जो साधक अंतिम स्वांस तक जाप करता है वह मेरी परम गति को प्राप्त करता है।

पवित्र गीता अध्याय 9 के श्लोक 23, 24 में कहा है कि जो व्यक्ति अन्य देवताओं को पूजते हैं वे भी मेरी पूजा ही कर रहे हैं। परंतु उनकी यह पूजा अविधिपूर्वक है (अर्थात् शास्त्रविरुद्ध है भावार्थ है कि अन्य देवताओं को नहीं पूजना चाहिए)। क्योंकि सम्पूर्ण यज्ञों का भोक्ता व स्वामी मैं ही हूँ। वे भक्त मुझे अच्छी तरह नहीं जानते। इसलिए पतन को प्राप्त होते हैं। नरक व चैरासी लाख जूनियों का कष्ट भी पाते है।

पवित्र गीता अध्याय 16 श्लोक 23-24 में मना किया है कि जो शास्त्र विधि त्याग कर मनमाना आचरण (पूजा) करते हैं वे न तो सुख को प्राप्त करते हैं न परमगति (मोक्ष) को तथा न ही कोई कार्य सिद्ध करने वाली सिद्धि को ही प्राप्त करते हैं अर्थात् जीवन व्यर्थ कर जाते हैं। इसलिए अर्जुन तेरे लिए कर्तव्य (जो साधना के कर्म करने योग्य हैं) तथा अकर्तव्य ( जो साधना के कर्म नहीं करने योग्य हैं) की व्यवस्था (नियम में) में शास्त्र ही प्रमाण हैं। अन्य साधना वर्जित

गीता अध्याय 17 श्लोक 23 में कहा है कि पूर्ण परमात्मा की प्राप्ति का केवल तीन मंत्र ओ३म् (ॐ) तत् सत् के जाप का ही निर्देश है। उस पूर्ण परमात्मा के तत्व ज्ञान को तत्वदर्शी संत ही जानता है, उससे प्राप्त कर मैं नहीं जानता।

गीता अध्याय 18 श्लोक 62 में कहा है कि हे अर्जुन तू सर्व भाव से उस परमेश्वर की शरण में जा, उस परमात्मा की कृपा से ही परम शांति को प्राप्त होगा तथा शाश्वत् स्थान अर्थात् सनातन परम धाम अर्थात् कभी न नष्ट होने वाले स्थान को प्राप्त होगा।

गीता अध्याय 18 श्लोक 63 में कहा है कि मैंने तेरे से यह रहस्यमय अति गोपनिय (गीता का ) ज्ञान कह दिया। अब जैसे तेरा मन चाहे वैसा कर। ( क्योंकि यह गीता के अंतिम अध्याय अठारह के अंतिम श्लोक चल रहे हैं इसलिए कहा है।)

गीता अध्याय 18 श्लोक 64 में कहा है कि एक सर्व गुप्त से गुप्त ज्ञान एक बार फिर सुन कि यही पूर्ण परमात्मा (जिसके विषय में अध्याय 18 श्लोक 62 में कहा है) मेरा पक्का पूज्य देव है अर्थात् मैं (ब्रह्म क्षर पुरुष) भी उसी की पूजा करता हूँ यह तेरे हित में कहूँगा।

गीता अध्याय 18 श्लोक 66 में कहा है कि यदि (एकम्) उस अद्वितीय अर्थात् जिसकी तुलना में अन्य न हो उस एक सर्व शक्तिमान, सर्व ब्रह्मण्डों के रचनहार, सर्व के धारण-पोषण करने वाले परमेश्वर की शरण में जाना है तो मेरे स्तर की साधना जो ॐ नाम के जाप की कमाई तथा अन्य धार्मिक शास्त्र अनुकूल यज्ञ साधनाएँ मुझ में छोड़ जिसे तूं मेरे ऋण से मुक्त हो जाएगा)। उस (एकम्) अद्वितीय अर्थात् जिसका कोई सानी नहीं है, की शरण में (व्रज) जा। मैं तुझे सर्व पापों (काल के ऋणों) से मुक्त कर दूंगा, तू चिंता मत कर।

1 Comments

Newer Older