झील पारितंत्र (Lake Ecosystem)।

झील पारितंत्र (Lake Ecosystem)

अलवणीय झील में घुलित लवणों की सांद्रता बहुत कम होती है। तापमान दैनिक और मौसमी परिवर्तनों को प्रदर्शित करता है। उष्णकटिबंधीय झीलों में सतह का तापमान कभी भी 40°C से नीचे नहीं जाता है, समशीतोष्ण झील के तापमान में भी परिवर्तन अधिक नहीं होता है।
शीतोष्ण क्षेत्रों में जल की ऊपरी सतह जम जाती है परंतु जीव इस हिमाच्छादित सतह के नीचे जीवित रहते हैं। अलवणीय पारितंत्र पर प्रकाश का गहरा प्रभाव पड़ता है।
निलंबित पदार्थों की बहुत बड़ी संख्या जल में प्रकाश की पहुँच को अवरुद्ध कर देती है। कुछ जन्तु श्वसन के लिये ऑक्सीजन प्राप्त करने हेतु पानी की सतह पर तैरते हैं। जलीय पौधे प्रकाश संश्लेषण के लिये जल में घुलनशील कार्बन डाइऑक्साइड का उपयोग करते हैं।

झील के चार विभेदित क्षेत्र होते हैं-
  • वेलांचली मंडल (Littoral Zone): सतह वाला या ऊपरी क्षेत्र, उच्च जैव विविधता, प्रकाश व ऑक्सीजन की भरपूर उपलब्धता। जलीय पादप, कछुए, मेढक, मछली, पर्च (Perch) आदि प्रजातियाँ पाई जाती हैं।
  • लिमनेटिक (Limnetic) मंडल: गर्म व प्रकाश की उपलब्धता प्लैंकटन, बड़ी मछलियाँ।
  • प्रोफंडल (Profundal) मंडल: गहराई पर प्रकाश व ऑक्सीजन की कमी, कम ठंडा, पौधों का अभाव।
  • नितलीय क्षेत्र (Benthic Zone) (झील का तल): अप्रकाशित क्षेत्र अधिकांश अपघटक, Dwelling Fish आदि।

झीलों के प्रकार

पोषण के आधार पर झीलें मुख्यतः 3 प्रकार की होती हैं
  1. ऑलिगोट्रोफिक (Oligotrophic)
  2. मीजोट्रोफिक (Mesotrophic)
  3. यूट्रोफिक (Eutrophic)

झील के प्रकार

विशेषताएं

ऑलिगोट्रोफिक

मीजोट्रोफिक

यूट्रोफिक

जलीय पादप उत्पादन

कम

अधिक

बहुत अधिक

जलीय जन्तु उत्पादन

कम

-

-

तलीय क्षेत्र में ऑक्सीजन की उपलब्धता

उपस्थित

बहुत कम

अनुपस्थित

जल की स्वच्छता

अच्छी

थोड़ी खराब

अत्यंत खराब

पोषक तत्त्व (Nutrients)

बहुत कम

मध्यम

अधिक मात्रा

पानी की पारदर्शिता

बहुत साफ

थोड़ा कम (हल्का हरा)

अत्यंत कम (हरा पानी)

उत्पादकता उदाहरण

कम जयसमंद झील, चिल्का झील

मध्यम

-

उच्च

-

झील तालाब पारितंत्र में प्राणिजात व पादपजात (Fauna & Flora in Lake/Pond Ecosystem)
  • प्रमुख पादप : मैक्रोफाइट्स प्रजाति वर्ग, फाइटोप्लैंकटन, क्लोरोफाइसी, साइनोफाइसी, युग्लीनोफाइसी की विभिन्न प्रजातियाँ झील पारितंत्र में दिखाई देती हैं।
  • प्रमुख जन्तु : कछुए, मेढक, मछली, जूप्लैंकटन, केकड़ा, मच्छर, घोंघा (Snail), टेडपोल (Tadpole), बत्तख (Duck)।

Post a Comment

Newer Older