ये हैं दुनिया के फेमस गेट।

ये हैं दुनिया के फेमस गेट 
इंडिया गेट
  • इंडिया गेट दिल्ली के राजपथ पर स्थित है। इसकी ऊंचाई करीब 42 मीटर है। इसे 80,000 से अधिक भरतीय सैनिकों की याद में बनाया गया था, जिन्होंने प्रथम विश्वयुद्ध में वीरगति पाई थी। इसे फेमस आर्किटेक्चर एडविन ल्यूटियन्स ने डिजाइन किया है। इंडिया गेट के बीचे अमर जवान-ज्येति है, जो हमेशा जलती रहती है।

आर्क डी ट्राईओम्फे (Arc de Triomphe)
  • यह फ्रांस के पेरिस शहर के बीचोबीच चार्ल्स डी गॉल में स्थित है। इसे फ्रांस क्रांति और नेपेलियन युद्ध में शहीद सैनिकों की याद में बनाया गया था। इसके नीचे प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए सैनिकों का स्मारक भी है।

आर्क ऑफ कॉन्स्टेनटाइन (Arch of Constantine)
  • इटली के रोम में स्थित इस गेट को कॉन्स्टेनटाइन की विजय के स्मारक के तौर पर बनाया गया था।

गेटवे आर्क (Gateway Arch)
  • यह अमेरिका के सेंट लुईस शहर में स्थित है। इसकी ऊंचाई लगभग 630 फीट है। यह मिसीसिपी नदी के पश्चिमी किनारे पर बना हुआ है।

रुआ अगस्ता आर्क (Rua Augusta Arch)
  • यह गेट पुर्तगाल के लिस्बन शहर में स्थित है। इसे सब 1755 में आए भूकंप के बाद शहर के पुनर्निर्माण के उपलक्ष्य में बनाया गया था।

साइगेस्टर(Siegestor)
  • यह जर्मनी के म्यूनिख शहर में स्थित है। बवेरियन सेना को समर्पित यह विजयद्धार शांति स्मारक के रूप में जाना जाता है।

गेटवे ऑफ इंडिया 
  • गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई में समुद्र तट के पास स्थित है। यह द्वार लगभग 20 मीटर ऊंचा है, जिसे ब्रिटेन के राजा जॉर्ज पंचम और रानी मैरी की भारत यात्रा की याद में बनाया गया था। इसे बनाने वाले वे जॉर्ज विटेट। यह वर्ष 1924 में बनकर तैयार हुआ था और आजादी के बाद अंतिम ब्रिटिश सेना इसी द्वार से होकर वापस गई थी।

Post a Comment

Newer Older